चंदौली के अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार ने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) पर लगाया जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप। वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक और वाराणसी मंडल के पुलिस महानिरीक्षक समेत पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर की शिकायत। शासन के उच्चाधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को भी भेजी प्रतियां।
वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो
"तुम कन्नौज के चमार हो और मैं बनारसी ठाकुर हूं, ठाकुरों की सरकार है। तुम्हारे जैसे लोग हमारे घर कूड़ा फेंकते हैं। एसपी, आईजी, डीआईजी, एडीजी मेरे जेब में रहते हैं। आरआई हूं। मैं ही सारी खरीददारी करता हूं और एसपी, एएसपी लाइन, सीओ लाइन हमारे कारिंदे होते हैं जो मैं चाहूं, वही रजिस्टर मैं दिखाता हूं। जो नहीं चाहता हूं, उसे नहीं दिखाता हूं। मदों में नियुक्त अभि. कर्मचारीगण के रजिस्टर के बारे में पूछने वाले तुम कौन हो। एसपी आईजी, डीआईजी, एडीजी पूछेंगे, तुम कौन हो?"
यह कोई फिल्मी डॉयलॉग नहीं है। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुलिस महकमे में तैनात एक प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) के शब्द हैं। चंदौली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) रविंद्र प्रताप सिंह पर इन शब्दों से उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महा-निदेशक, वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महा-निदेशक और वाराणसी मंडल के पुलिस महा-निरीक्षक को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। साथ ही उन्होंने पत्र की प्रतियां उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव (गृह), अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी), राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग, राज्य अनुसूचित आयोग को भी सूचनार्थ भेजी है।
पत्र में अनिल कुमार ने लिखा है कि उन्होंने 20 जुलाई 2021 को पुलिस लाइन का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया था। इसमें उनको अनेक खामियां मिली थीं। उन्होंने 27 जुलाई 2021 को अवलोकन के लिए मदों पर नियुक्त अभि. कर्मचारीगण का रजिस्टर पुलिस लाइन में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) रविंद्र प्रताप सिंह से मंगवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरआई रविंद्र प्रताप सिंह ने उनके कार्यालय में उनके गनर और कर्मचारियों के सामने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इससे उनके मान-सम्मान को गहरा ठेस पहुंचा है।


Great post and success for you...
जवाब देंहटाएंKontraktor Pameran
Kontraktor Booth Pameran
Jasa Pembuatan Booth
Kontraktor Pameran
Jasa Pembuatan Booth Pameran
Kontraktor Interior Jakarta
Jasa Pembuatan Video Company Profile
Great post and success for you...
जवाब देंहटाएंKontraktor Pameran
Kontraktor Booth Pameran
Jasa Pembuatan Booth
Kontraktor Pameran
Jasa Pembuatan Booth Pameran
Kontraktor Interior Jakarta
Jasa Pembuatan Video Company Profile