Ex MLC Rajesh Pati Tripathi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ex MLC Rajesh Pati Tripathi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

कांग्रेस के पूर्व MLC राजेश पति त्रिपाठी और पूर्व MLA ललितेश पति त्रिपाठी समेत 42 लोगों पर FIR

राजेश पति त्रिपाठी एवं ललितेश पति त्रिपाठी
मिर्जापुर के मड़िहान थाना में धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हुई एफआईआर। गोपालपुर स्थित करीब 9000 बीघा की भूमि के प्रबंधन के लिए बनी सोसायटी के मामले में दर्ज हुई एफआईआर।

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित करीब 9000 बीघा भूमि के प्रबंधन के लिए बनी गोपालपुर कृषि सहकारी समिति लिमिटेड के मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी समेत कुल 42 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की। इनमें पांच महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। राजेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते हैं। वही ललितेश पति त्रिपाठी आरोपी राजेश पति त्रिपाठी के बेटे और कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं।