रविवार, 10 जनवरी 2021

यूपी में धान न खरीदे जाने से नाराज किसान ने खाया जहर, दूसरे ने फूंक दिया धान

मिर्जापुर और सोनभद्र में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में मनमानी से परेशान थे दोनों किसान। सहकारिता विभाग के अधिकारियों का चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हुई किसान के धान की खरीद।  

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

त्तर प्रदेश में धान की सरकारी खरीद में किसानों को राहत देने का भाजपा सरकार का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। शनिवार को मिर्जापुर में धान न खरीदे जाने से नाराज एक युवा किसान ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की जबकि सोनभद्र में आठ दिनों से धान न खरीदे जाने से नाराज किसान ने सहकारी समिति परिसर में ही अपना धान फूंक दिया। किसान का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी और गुंडा बताकर जेल भेजने की धमकी दी।