Ravish Kumar. BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ravish Kumar. BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 नवंबर 2016

पठानकोट हमले की रिपोर्टिंग के लिए NDTV INDIA पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अंतर-मंत्रालयी समिति के संस्तुतियों के आधार पर जारी किया आदेश। 9 नवंबर, 2016 को 1 बजे प्रभावी होगा आदेश। 
वनांचल न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार ने एनडीटीवी इंडिया को एक दिन अपने कार्यक्रमों का प्रसारण बंद रखने का आदेश दिया है। चैनल पर यह प्रतिबंध जनवरी में पठानकोट एयरबेस हमले की रिपोर्टिंग और उसके प्रसारण के लिए लगाया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने आदेश में चैनल की रिपोर्टिंग को 'सामरिक रूप से संवेदनशील' कहा है। सरकार का यह आदेश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अंतर-मंत्रालयी समिति की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है।