Bhagidari Sankalp Morch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bhagidari Sankalp Morch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

पूर्वांचल में भी बढ़ी किसान आंदोलन की रफ्तार, भासंमो 5 फरवरी को 5000 गांवों में लगाएगा चौपाल

भागीदारी संकल्प मोर्चा (भासंमो )के संयोजक और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने किया ऐलान...

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

वाराणसी। भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार के नये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अब पूर्वांचल में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल में मजबूत पकड़ रखने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और भागीदारी संकल्प मोर्चा (भासंमो) के संयोजक ओम प्रकाश राजभर ने आगामी 5 फरवरी को 5000 गांवों में किसान आंदोलन के समर्थन में चौपाल लगाने की घोषणा की है।