Phoolan Devi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Phoolan Devi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

पूर्व सांसद फूलन देवी की 10 हजार मूर्तियां लगाएगी VIP

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने जनगणना-2021 में जातिवार और वर्गवार जनगणना कराने, ओबीसी को कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, पदोन्नति, उच्च एवं केंद्रीय शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों और निजी क्षेत्रों में समानुपातिक कोटा लागू कराने के लिए आंदोलन करने की अपील  की है... 

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

लखनऊ। विकासशील इंसान पार्टी (VIP)उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी की 10 हजार मूर्तियां लगवाएगी। साथ ही वह फूलन देवी, ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, बीपी मण्डल, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा, छत्रपति शाहू जी महाराज, रामचरन निषाद, पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर, रामस्वरूप वर्मा, ललई सिंह यादव, राष्ट्रमाता साबित्री बाई फुले, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी आदि बहुजन समाज के पुरुषों का एक लाख फोटो वितरित करेगी।