पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने जनगणना-2021 में जातिवार और वर्गवार जनगणना कराने, ओबीसी को कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, पदोन्नति, उच्च एवं केंद्रीय शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों और निजी क्षेत्रों में समानुपातिक कोटा लागू कराने के लिए आंदोलन करने की अपील की है...
वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो
लखनऊ। विकासशील इंसान पार्टी (VIP)उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी की 10 हजार मूर्तियां लगवाएगी। साथ ही वह फूलन देवी, ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, बीपी मण्डल, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा, छत्रपति शाहू जी महाराज, रामचरन निषाद, पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर, रामस्वरूप वर्मा, ललई सिंह यादव, राष्ट्रमाता साबित्री बाई फुले, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी आदि बहुजन समाज के पुरुषों का एक लाख फोटो वितरित करेगी।
वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटनराम निषाद की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में इस बात की घोषणा की गई है। उन्होंने ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 10 अगस्त को वीरांगना फूलन देवी जयंती और 25 अगस्त को बीपी मण्डल जयंती समारोह का आयोजन करने का अपील किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी के संस्थापक और बिहार सरकार में पशुधन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी द्वारा प्रदेश भर में फूलन देवी की 10 हजार मूर्तियां लगवाई जाएंगी। वीआईपी पार्टी द्वारा फूलन देवी, ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, बीपी मण्डल, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा, छत्रपति शाहू जी महाराज, रामचरन निषाद, पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर, रामस्वरूप वर्मा, ललई सिंह यादव, राष्ट्रमाता साबित्री बाई फुले, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी का एक लाख फ़ोटो भी वितरित किया जाएगा।
निषाद ने नीट में ओबीसी को कोटा बहाली पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए ओबीसी संगठनों व ओबीसी एक्टिविस्ट गण को बधाई दिया। साथ ही जनगणना-2021 में जातिवार और वर्गवार जनगणना कराने, ओबीसी को कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, पदोन्नति, उच्च एवं केंद्रीय शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों व निजी क्षेत्रों में समानुपातिक कोटा के लिए आंदोलन की अपील की। 69000 शिक्षक भर्ती में ओबीसी, एससी की हकमारी की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से आरक्षण नियमावली के तहत इन वर्गों की बहाली की मांग की।
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को वीआईपी की सदस्यता ग्रहण कराया। सपा, बसपा, भाजपा व निषाद पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीआईपी में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वीआईपी में शामिल होने वालों में डॉ. उमेशचंद्र कश्यप, सूर्यकांत बैसवार, सत्यनाम निषाद, राजेन्द्र कुमार एडवोकेट, जगजीवन कश्यप, रामकुमार कश्यप, देशराज गौतम, कृपाल सिंह कश्यप, सूरज कश्यप, रामलाल निषाद, श्रीपाल गौड़ आदि शामिल रहे।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनुराग सिंह यादव अन्नू, प्रदेश सचिव मनोज यादव, विशाल राजभर, कमलेश निषाद आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for comment