Private Colleges लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Private Colleges लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 मार्च 2026

निजी हाथों में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था, सरकारी महाविद्यालयों के मुकाबले 13 गुणा ज्यादा निजी महाविद्यालय

उत्तर प्रदेश में 6400 से ज्यादा संचालित हो रहे निजी महाविद्यालय। राजकीय महाविद्यालयों की संख्या महज 217। वित्तपोषित महाविद्यालय की संख्या भी महज 323। 

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था जल्द ही निजी हाथों की जागीर बन जाएगी। राज्य में सरकारी इमदाद से चलने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के मुकाबले निजी शिक्षण संस्थानों की संख्या 13 गुणा ज्यादा हो गई है। अगर उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले महाविद्यालयों की बात करें तो राज्य में 6400 के करीब निजी महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं जबकि सरकारी इमदाद से संचालित होने वाले कुल महाविद्यालयों की संख्या महज 540 है। इनमें 323 महाविद्यालय राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित हैं। राजकीय महाविद्यालयों की संख्या महज 217 है।