झारखंड में स्वीकृत 91 में से 51 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का हो रहा
संचालन, 40 निर्माणाधीन। केंद्र सरकार का दावा- देश में संचालित हो रहे 499 एकलव्य
मॉडल आवासीय विद्यालय।
वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में आदिवासियों (अनुसूचित जनजाति वर्ग) के बच्चों को विद्यालय स्तर पर आवासीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) के संचालन की गति धीमी पड़ गई है। उत्तर प्रदेश में स्वीकृत चार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में से केवल तीन का ही संचालन हो रहा है। शेष एक का निर्माण कब शुरू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
