Gyan Prakash Mistra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Gyan Prakash Mistra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 17 सितंबर 2017

BHU: यहां तो प्रॉक्टर भी नहीं है सुरक्षित, दिया इस्तीफा

डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने कला संकाय प्रमुख और विभागाध्यक्ष पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप। 
वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो
वाराणसी। जातिगत उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, अवैध वसूली, छात्रों और पत्रकारों पर हमले के लिए बदनाम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी के कार्यकाल में अब आरक्षाधिकारी (प्रॉक्टर) भी सुरक्षित नहीं हैं। ‘पूर्वांचल का ऑक्सफोर्ड’ के नाम से मशहूर इस विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के एक सदस्य ने शनिवार को स्वयं की सुरक्षा में असमर्थता जताते हुए प्रॉक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसमें उसने संकाय प्रमुख और विभागाध्यक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।