Baburi Police Station लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Baburi Police Station लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

EXCLUSIVE: रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह पर FIR, किशोरी से गैंग रेप और हत्या का आरोप

घेरे में शिवेंद्र प्रताप सिंह
पास्को कानून के तहत गठित विशेष न्यायालय के आदेश पर बबुरी थाना पुलिस ने गत बुधवार को दर्ज किया एफआईआर। चकिया विकास खंड के पूर्व प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, अजय पाठक और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-120बी (साजिश), 176डी (सामुहिक दुष्कर्म) और 302 (हत्या) समेत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 की धारा-3 और 4 के तहत आरोप। 

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

चंदौली। रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह के करीबी और चकिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बबुरी थाना में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपों में प्रथम सूचना रपट (एफआईआर) दर्ज हुई है। गत बुधवार को दर्ज एफआईआर में शिवेंद्र प्रताप सिंह के करीबी और अकोढ़वा गांव निवासी अजय पाठक का नाम भी शामिल है। इनके अलावा बबुरी थाना क्षेत्र के कुछ अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। यह एफआईआर पास्को कानून के तहत गठित चंदौली की विशेष अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है।