Indian Army लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Indian Army लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 जून 2022

बनारस में पुलिस की घेराबंदी के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 'अग्निपथ भर्ती योजना' के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में रहे भाकपा (माले) के नेता

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में भारतीय सेना की 'अग्निपथ भर्ती योजना' की अधिसूचना को तत्काल निरस्त करने की  मांग की। एसीएम चतुर्थ को सौंपा ज्ञापन।

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

वाराणसी/बलिया/देवरिया/ इलाहाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के नेताओं ने आज संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में भारतीय सेना की 'अग्निपथ भर्ती योजना' के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बनारस स्थित शास्त्री घाट पर पुलिस की घेराबंदी के बीच उन्होंने 'अग्निपथ भर्ती योजना' की अधिसूचना को तत्काल रद्द करने की मांग की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित विभिन्न मांगों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।