गुरुवार, 12 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश में आदिवासियों के लिए स्वीकृत 4 में से 3 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का ही हो रहा संचालन

झारखंड में स्वीकृत 91 में से 51 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का हो रहा संचालन, 40 निर्माणाधीन। केंद्र सरकार का दावा- देश में संचालित हो रहे 499 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय।
वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में आदिवासियों (अनुसूचित जनजाति वर्ग) के बच्चों को विद्यालय स्तर पर आवासीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) के संचालन की गति धीमी पड़ गई है। उत्तर प्रदेश में स्वीकृत चार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में से केवल तीन का ही संचालन हो रहा है। शेष एक का निर्माण कब शुरू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

बुधवार, 11 मार्च 2026

EXCLUSIVE: योगी सरकार में बिछ रहा निजी विश्वविद्यालयों का जाल, बीते दो वर्षों में खुले 13 निजी विश्वविद्यालय

राज्य सरकार ने कुल सात नये राज्य विश्वविद्यालय भी खोले।  

reported by डॉ. शिव दास

लखनऊ। भाजपा की योगी सरकार में धड़ल्ले से निजी शिक्षण संस्थानों का जाल बिछ रहा है। बीते दो वर्षों में उत्तर प्रदेश में 13 निजी विश्वविद्यालय खुले हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राज्य सरकार ने महज सात नये राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना की है।

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय संविधान और शास्त्रीय परंपराओं पर शोध प्रस्तुत करेंगे डॉ. अमरनाथ पासवान

मॉरीशस के मोका स्थित महात्मा गांधी संस्थान में 22–23 जनवरी को आयोजित होगा सम्मेलन।

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय ( बीएचयू ) के सामाजिक विज्ञान संकाय के सामाजिक समावेशन अध्ययन केंद्र के सह-आचार्य डॉ. अमरनाथ पासवान आगामी 22-23 जनवरी को मॉरीशस के मोका स्थित महात्मा गांधी संस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय संविधान और शास्त्रीय परंपराएँ: धर्म, नीति और न्याय की भारतीय अवधारणाओं का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन को आयोजित करने वाली संस्था मेडा आयुर-योग पीठा ने “JÑĂNA-SETU 2026: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन” में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए डॉ. अमरनाथ पासवान को आमंत्रित किया है।

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिताः रोमांचक मुकाबले में पराड़कर एकादश चौथी बार बना विजेता

विजेता पराड़कर एकादश टीम
काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आनंद चंदोला खेल महोत्सव के प्रथम चरण में 38वीं कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हृदय प्रकाश एकादश को तीन विकेट से मिली शिकस्त। 

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

वाराणसी। सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम में बुधवार को कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के दौरान पराड़कर एकादश और हृदय प्रकाश एकादश के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पराड़कर एकादश की ओर से संतोष यादव ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर हृदय प्रकाश एकादश को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पराड़कर एकादश ने चौथी बार कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम कर ली। मुकाबले के दौरान 50 गेंदों पर 13 चौका और एक छक्का मारकर नाबाद 94 रन बनाने वाले संतोष यादव को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।