शुक्रवार, 29 मई 2020

सपा किसी भी बड़े राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगीः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'एबीपी न्यूज़' को दिए साक्षात्कार में कहा कि सपा छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन करने के साथ उन्हें एडजस्ट भी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों में कोई अंतर नहीं है।

वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो

लखनऊ। भाजपा और कांग्रेस की नीतियों में कोई अंतर नहीं है। दोनों एक जैसी पार्टी हैं। समाजवादी पार्टी किसी भी बड़े राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। वह छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी और उन्हें समाजवादी पार्टी में एडजस्ट करेगी। 

यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। उन्होंने शुक्रवार को 'एबीपी' न्यूज़ चैनल पर पत्रकार सुमित अवस्थी के सवालों का जवाब देते हुए ये बाते कहीं। उन्होंने पूर्व मंत्री शिव पाल सिंह यादव की पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हें एडजस्ट करेगी। समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें जो नोटिस भेजी गई थी, उनमें कुछ कमियां थीं जिन्हें दूर कर लिया जाएगा। 

सपा प्रमुख ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की जातीय भेदभाव की नीतियों का कभी भी समर्थन नहीं करेगी। कांग्रेस और बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने बार-बार कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक जैसी पार्टी हैं। समाजवादी पार्टी किसी भी बड़े राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी।  
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for comment