रविवार, 2 जुलाई 2017

खबर का असरः हटाये गए प्रभुराम चौहान, राज शेखर सिंह बने सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक

प्रभु राम चौहान
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हाईस्कूल की मान्यता हासिल करने वाले विद्यालयों की जांच में हीलाहवाली पर केंद्रित वनांचल एक्सप्रेस की रिपोर्टों पर शासन ने गिराई गाज। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान प्रतिक्षारत।  
वनांचल न्यूज़ नेटवर्क
इलाहाबाद। सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितता पर केंद्रित वनांचल एक्सप्रेस की रिपोर्टों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन ने प्रभुराम चौहान को सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक पद से हटाकर प्रतिक्षारत कर दिया है और उनकी जगह राज शेखर सिंह को सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर नई तैनाती दी है। राज शेखर सिंह अभी इलाहाबाद स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक शिक्षा निदेशक पद पर तैनात हैं।
गौरतलब है कि वनांचल एक्सप्रेस ने सोनभद्र में शिक्षा माफियाओं तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात अधिकारियों और बाबुओं के गठजोड़ पर केंद्रित “भाजपा नेता ने जाली दस्तावेजों पर ली हाईस्कूल कीमान्यता, लीपा-पोती में जुटे अधिकारी”, सोनभद्र में शिक्षा माफियाओं के आगे नतमस्तक हुई भाजपा सरकार आदि शीर्षकों से पिछले दिनों खबरें प्रकाशित की थी और संबंधित विभागों और सरकार को उसका लिंक भी भेजा था। शासन ने उनका संज्ञान लेते हुए शनिवार को सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान को हटाते हुए उन्हें प्रतिक्षारत कर दिया और उनकी जगह इलाहाबाद में तैनात राज शेखर सिंह को नई तैनाती दी। विभागीय सूचना के मुताबिक राज शेखर सिंह मंगलवार को सोनभद्र जिला विद्यालय निरीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रमुभराम चौहान ने भी इसकी पुष्टि की। बता दें कि प्रभुराम चौहान ने सोनभद्र के जिला विद्यालय निरीक्षक का प्रभार पिछले साल 3 जुलाई को लिया था लेकिन शासन ने एक वर्ष से कम समय में ही उनसे इस पद का प्रभार छीन लिया। प्रभु राम चौहान पूर्व में भी सोनभद्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहे। उस समय भी विभाग में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगे थे। सूत्रों की मानें तो प्रभुराम चौहान को वापस बेसिक शिक्षा विभाग भेज दिया गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।  

गौरतलब है कि शासन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शैक्षिक समूह क श्रेणी के कई दर्जन अधिकारियों का तबादला कर किया था। इसमें मेरठ के डायट उपप्राचार्य मुनेश कुमार को मुजफ्फरनगर का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है जबकि इस पद पर तैनात वीरेन्द्र प्रताप सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग में निवर्तन पद पर भेजा गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के डायट उप-प्राचार्य प्रवीन कुमार उपाध्याय को गौतमबुद्धनगर का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। इस सूची में अधिकारियों और उनके पदों का विवरण निम्नवत है-
1.   माया निरंजन - जेडी मीरजापुर - जेडी इलाहाबाद
2.  अनारपति वर्मा -  प्रतीक्षारत - जेडी आजमगढ़
3. केके गुप्ता - जेडी शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक - जेडी कानपुर
4. महेंद्र देव - जेडी मुरादाबाद - जेडी मुरादाबाद के साथ आगरा का अतिरिक्त प्रभार
5. अंजना गोयल - जेडी (अर्थ) शिक्षा निदेशालय - जेडी बरेली
6. सुरेंद्र तिवारी - उप शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय - जेडी लखनऊ
7. अजय कुमार द्विवेदी - प्राचार्य डायट, अलीगढ़, प्रभारी जेडी अलीगढ़ - जेडी वाराणसी
8. ओम प्रकाश द्विवेदी - प्राचार्य डायट, गाजीपुर - प्रभारी जेडी फैजाबाद एवं देवीपाटन मंडल
9. संजय द्विवेदी - प्रतीक्षारत - जेडी शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक, प्राचार्य डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान फैजाबाद
10. कामता राम पाल - प्राचार्य डायट, हरदोई के पद पर स्थानांतरणाधीन - प्रभारी जेडी मीरजापुर
11. मनोज कुमार द्विवेदी (प्रथम) - प्राचार्य डायट, फैजाबाद - प्रभारी जेडी झांसी चित्रकूट मंडल
12. अरविंद कुमार पांडेय - प्राचार्य डायट, सुलतानपुर - जेडी (अर्थ) शिक्षा निदेशालय
13. दिव्य कांत शुक्ल -प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान - जेडी मेरठ, सहारनपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार
14. अनिल भूषण चतुर्वेदी - प्रभारी जेडी इलाहाबाद- बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
15. राजेंद्र प्रसाद - प्रभारी जेडी, कानपुर- बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर
16. प्रदीप कुमार - प्रभारी जेडी, आगरा - अपर सचिव, यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद
17. योगेंद्र नाथ सिंह -अपर सचिव यूपी बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद- अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर एवं प्रभारी जेडी गोरखपुर
18. शिव प्रकाश द्विवेदी - प्रभारी जेडी बरेली व डीडीआर बरेली  - डीडीआर बरेली
19. दीपचंद - प्रभारी जेडी लखनऊ व डीडीआर शिविर कार्यालय लखनऊ - उप शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ
20. ओंकार शुक्ल - प्रभारी जेडी, वाराणसी - डीडीआर वाराणसी
21. उदयभान - प्रभारी जेडी फैजाबाद, डीडीआर लखनऊ - डीडीआर, कानपुर
22. मनोज कुमार द्विवेदी (द्वितीय) - प्रभारी जेडी, झांसी व चित्रकूट मंडल - डीडीआर - झांसी व चित्रकूट मंडल
23. अहिबरन सिंह - प्रभारी जेडी व डीडीआर सहारनपुर - डीडीआर सहारनपुर
24. ज्योति प्रसाद - डीडीआर, मेरठ - डीडीआर मुरादाबाद
25. विभा शुक्ला - डीडीआर (व्यावसायिक शिक्षा), शिविर कार्यालय - डीडीआर, लखनऊ
26. आशुतोष भारद्वाज - प्रतीक्षारत - डीडीआर, मेरठ
27. प्रेम चंद्र - सहायक शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय - डीडीआर, शिविर कार्यालय, शिक्षा निदेशक
28. राजशेखर सिंह - सहायक शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद - डीआइओएस सोनभद्र
29. जयकरन लाल वर्मा - उप प्राचार्य, डायट, लखनऊ - डीआइओएस रामपुर
30. नरेंद्र शर्मा - उप प्राचार्य, डायट प्रतापगढ़- डीआइओएस हरदोई
31. नंद लाल सिंह - मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आजमगढ़ - डीआइओएस, बाराबंकी
32. अनिल कुमार मिश्र - डीआइओएस, पीलीभीत - बेसिक शिक्षा विभाग
33. नरेंद्र देव पांडेय - उप प्राचार्य, डायट फैजाबाद - डीआइओएस, गाजीपुर
34. राजेश कुमार - उप प्राचार्य, डायट, कांठ मुरादाबाद- डीआइओएस, बिजनौर
35. मनोज कुमार आर्य - उप प्राचार्य, डायट, शाहजहांपुर - डीआइओएस बुलंदशहर
36. अरुण कुमार दुबे - डीआइओएस बिजनौर - डीआइओएस मथुरा
37. मुनेश कुमार - उप प्राचार्य, डायट मेरठ- डीआइओएस, मुजफ्फरनगर
38. राजू राणा - डीआइओएस, अलीगढ़ - डीआइओएस, मेरठ
39. श्याम सरोज वर्मा - उप प्राचार्य, डायट, बाराबंकी - डीआइओएस, भदोही
40. शिवचंद राम - उप प्राचार्य, देवरिया - डीआइओएस, देवरिया
41. धर्मेंद्र शर्मा - उप प्राचार्य, डायट, मथुरा - डीआइओएस, अलीगढ़
42. बृजभूषण मौर्य - उप प्राचार्य, डायट सिद्धार्थनगर - डीआइओएस, बस्ती
43. प्रवीण कुमार उपाध्याय - उप प्राचार्य, डायट, मुजफ्फरनगर, डीआइओएस, गौतम बुद्ध नगर
44. मुन्ने अली - डीआइओएस, बरेली - डीआइओएस, बदायूं
45. अरविंद कुमार द्विवेदी - उप प्राचार्य, डायट कानपुर देहात - डीआइओएस, कानपुर देहात
46. रितु गोयल - उप प्राचार्य, डायट, गौतमबुद्धनगर- डीआइओएस, फीरोजाबाद
47. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया - उप प्राचार्य, डायट कन्नौज- डीआइओएस, गोरखपुर
48. नंद लाल गुप्ता- उप प्राचार्य डायट - डीआइओएस, अमेठी
49. गिरधारी लाल - उप प्राचार्य, डायट बदायूं - डीआइओएस, रायबरेली
50. हृदय नारायण त्रिपाठी - उप प्राचार्य डायट, बलरामपुर - डीआइओएस, बलरामपुर 
51. उमेश कुमार शुक्ल - उप प्राचार्य, डायट, लखीमपुर खीरी - डीआइओएस, जौनपुर
52. राजेंद्र बाबू - उप प्राचार्य, डायट, हमीरपुर - डीआइओएस (द्वितीय)-आगरा
53. राजेश कुमार वर्मा - मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), फैजाबाद - डीआइओएस, पीलीभीत
54. विमलेश विजय - उप प्राचार्य, डायट, बुलंदशहर - डीआइओएस, कन्नौज
55. प्रभुराम - प्रभारी डीआइओएस, सोनभद्र- बेसिक शिक्षा विभाग
56. कमलाकर पांडेय- प्रभारी डीआइओएस, हरदोई - बेसिक शिक्षा विभाग
57. राम शरण सिंह - डीआइओएस, बाराबंकी - रीडर, आईएएसई, इलाहाबाद
58. वीरेंद्र प्रताप सिंह - प्रभारी डीआइओएस, मुजफ्फरनगर - बेसिक शिक्षा विभाग
59. श्रवण कुमार यादव - डीआइओएस, मेरठ - बेसिक शिक्षा विभाग
60. संतोष कुमार मिश्र - प्रभारी डीआइओएस, भदोही - बेसिक शिक्षा विभाग
61. राजेंद्र प्रसाद यादव - डीआइओएस, देवरिया- बेसिक शिक्षा विभाग
62. भीम सिंह - डीआइओएस, गौतम बुद्ध नगर- बेसिक शिक्षा विभाग
63. राकेश कुमार - डीआइओएस, बदायूं- बेसिक शिक्षा विभाग
64. प्रेम प्रकाश - डीआइओएस, कानपुर देहात- बेसिक शिक्षा विभाग
65. राकेश कुमार श्रीवास्तव - प्रभारी डीआइओएस, रायबरेली - बेसिक शिक्षा
66. राम सिंह - प्रभारी डीआइओएस, बलरामपुर - बेसिक शिक्षा विभाग
67. भाष्कर मिश्र - प्रभारी डीआइओएस, जौनपुर - बेसिक शिक्षा
68. कृष्ण पाल सिंह - डीआइओएस, कन्नौज- बेसिक शिक्षा विभाग
69. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी - डीआइओएस - बेसिक शिक्षा विभाग
70. जितेंद्र यादव - उप प्राचार्य, डायट चित्रकूट - डीआइओएस, चित्रकूट
71. कालीचरण - डीआइओएस, महाराजगंज - बेसिक शिक्षा विभाग
72. मृदुला आनंद - प्रतीक्षारत - डीआइओएस, महाराजगंज
73. सत्य नारायण - डीआइओएस (द्वितीय), कानपुर नगर - बेसिक शिक्षा
74. सतीश कुमार -उप प्राचार्य, डायट औरेया - डीआइओएस (द्वितीय), कानपुर नगर

संबंधित खबरें ये भी हैं...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for comment