शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने थामा सपा का दामन

आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विजय सिंह गोंड  सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से 27 सालों तक विधायक और पूर्ववर्ती मुलायम सरकार में राज्य मंत्री  भी रहे हैं। 
वनांचल न्यूज़ नेटवर्क 
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री विजय सिंह गोंड ने घर वापसी कर ली है। उन्होंने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में फिर से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

विजय सिंह गोंड दुद्धी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ पाने की वजह से पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा लेकिन उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सीट आरक्षित नहीं होने से नाराज विजय सिंह गोंड भाजपा से भी नाता तोड़ लिया। हाल ही में उनके रिश्तेदार और भाजपा नेता उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए मशक्कत कर रहे थे लेकिन उन्होंने उसे झटका देते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। 

सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा से 27 सालों तक विधायक रहे विजय सिंह गोंड़ मुलायम सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। विजय सिंह गोंड़ ने फोन पर सपा की सदस्यता ग्रहण करने की पुष्टि की। बात दें कि विजय सिंह गोंड सपा छोड़कर कांग्रेस में गए थे फिर उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था । कुछ दिनों महिनो पहले ही उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for comment