पूर्वांचल में शुरू हुई संयुक्त किसान मोर्चा के गठन की कवायद, वाराणसी समेत तीन जिलों में होगी महापंचायत
संयुक्त किसान मोर्चा किसान विरोधी कानूनों के पक्षधर प्रत्याशियों के खिलाफ चलाएगा 'वोट नहीं देने' का अभियान।
वनांचल एक्सप्रेस ब्यूरो
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राजनीतिक धड़े भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुआई वाली केंद्र की मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर पूर्वांचल में भी संयुक्त किसान मोर्चा के गठन और किसान आंदोलन की कवायद तेज हो गई है। वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के सभागार में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पूर्वांचल में सक्रिय विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के सौ से ज्यादा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्वी इकाई का गठन करने, हर जिले में संयुक्त किसान मोर्चा का सम्मेलन करने, तीन जिलों (वाराणसी, इलाहाबाद और गाजीपुर) में किसान महापंचायत करने, आदि मुद्दों पर रणनीति बनी। साथ ही किसान और मजदूर नेताओं ने तय किया कि पूर्वी इकाई के गठन के बाद संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के चुनावों में ऐसे प्रत्याशियों को वोट नहीं देने के लिए अभियान चलाएगा जो किसान विरोधी कानूनों के पक्षधर हैं।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता और समाजवादी चिंतक अफलातून देसाई, स्वराज अभियान के नेता राम जनम और किसान-मजदूर नेता बलवंत यादव की संयुक्त पहल पर सर्व सेवा संघ में शनिवार को वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, इलाहाबाद, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, आदि जिलों के 100 से ज्यादा किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
![]() |
| बैठक में विचार व्यक्त करते सुनील सहस्रबुद्धे |













टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for comment